ग्वालियर। पॉश कॉलोनी में एक सिरफिरे के आतंक से महिलाएं परेशान हैं। हाल ही में एक घटना सामने आई है, जहां युवक ने झाड़ियों से निकलकर एक महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया।
जिसके बाद महिला वहां से भाग गई और आरोपी भी बाइक निकालकर फरार हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह राह चलती कई महिलाओं से इस तरह छेड़खानी कर चुका है।
दरअसल, घटना 7 नवंबर की है। जहां एक कंपू थाना क्षेत्र के चिरवाई चौराहे स्थित पॉश कॉलोनी में महिला घर आ रही थी। तभी एक युवक झाड़ियों से निकला और उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए अश्लील इशारे करने लगा। यह देख महिला फौरन आगे बढ़ गई। जिसके बाद सिरफिरा भी बाइक में बैठकर वहां से भाग गया।
बताया जा रहा है कि वह बाइक में आकर पॉश कॉलोनी में घूमकर महिलाओं से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करता है। 8 दिन से कॉलोनी की सभी महिलाएं परेशान हैं। बीते दिनों बच्चे को स्कूल छोड़ने गई एक महिला का उसने हाथ पकड़ लिया था और छेड़छाड़ की थी। महिला ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात मनचले के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/lalluram_news/status/1987828620468089050?s=19
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें