गाजीपुर। सैदपुर तहसील के करमपुर गांव में बना मेघबरन सिंह स्टेडियम एक प्रमुख हॉकी केंद्र है, जिसे 'हॉकी की नर्सरी' कहा जाता है। 1984 में स्थापित यह स्टेडियम स्व. तेज बहादुर सिंह द्वारा स्थापित किया गया था। यहाँ से ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं अब यह हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त है और प्रतिदिन सैकड़ों खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करता है।
स्वदेश भारत न्यूज के एडिटर अमित कुमार सिंह ने आज करमपुर स्टेडियम जाकर ओलंपिक विजेता राजकुमार पॉल एवं अनिकेत सिंह से की एक्सक्लूसिव बातचीत और जाना 29वी अखिल भारतीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में और यहां से निकले विभिन्न खिलाड़ियों के बारे में।
अनिकेत सिंह ने बताया की इस स्टेडियम की स्थापना स्व. तेज बहादुर सिंह द्वारा 1984 में किया गया था।
इसकी विशेषता यह है की ये एस्ट्रोटर्फ मैदान है, जो आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित है।यहाँ से प्रशिक्षित 14 से अधिक खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
यहाँ मेघबरन सिंह-स्व. तेज बहादुर सिंह अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता जैसे बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं।
यह स्टेडियम 20 बीघा के कैंपस में फैला है और ग्रामीण युवाओं को हॉकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन प्रशिक्षण प्रदान करता है।
इस मैदान पर हर वर्ष की तरह मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर - गाजीपुर में 29वीं अखिल भारतीय पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन 02 फरवरी 2026 दिन सोमवार व समापन 08 फरवरी 2026 दिन रविवार को है।
![]() |
| अनिकेत सिंह, राजकुमार पॉल एवं अमित सिंह |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें