आनंद सिंह:आजमगढ़
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा दरियापुर नेवादा के पंचायत भवन में पूर्व विधायक आजाद अरीमर्दन (पप्पू आजाद) के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया गया। इस दौरान संतलाल सहायक निर्वाचक,रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दरियापुर नेवादा नितेश सिंह, पंचायत सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर से इन्होंने पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की जिसमें 879 फॉर्म को नोटिस गई थी, 316 लोगों का प्रमाण जरूरी कागजात लेकर उनका वेरिफिकेशन किया गया। पूर्व विधायक आजाद का कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत जो भी मतदाता छूट गए हैं उनसे आग्रह करके नियमावली के तहत जो भी कागजात चाहिए ज्यादा से ज्यादा इकट्ठा करके फॉर्म भरवा दे। आजाद ने जनता से अपील करते हुए कहा था यह पहचान पत्र भविष्य में आपके लिए बहुत ही जरूरी चीज होगी।
दरियापुर नेवादा पंचायत भवन पर काफी लोग इकट्ठा होकर अपना-अपना फार्म जमा किए। उपस्थित लोगों में पालना मंडल के महामंत्री जयदीप श्रीवास्तव,देवगांव मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सिंह राजेश सिंह,दरियापुर नेवादा के प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह ,सिधौना से अपरबल सिंह,नंदकुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष दरियापुर नेवादा भीमराज,मोहम्मद, दीन पंचलाल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें