आनंद सिंह,मेहनाजपुर
आजमगढ़ । जिले के मेेहनाजपुर थाना अंतर्गत कुरहारा दुलार सिंह( रकबा ) अंतर्गत रहने वाले चंद्रप्रकाश सिंह के यहां सोमवार के दिन बीती रात लगभग 12:00 बजे के बाद चोरों ने घर के पीछे लगे जंगल को खिड़की की ग्रिल काट कर घर में घुसते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि घर में घुसे चोर घर के अंदर रखी अलमारी के बक्से से सोने एवं चांदी से भरे जेवरात चोरी कर लिए। जब चंद्र प्रकाश के घर के पड़ोस में रहने वाले लोग खिड़की को टूटी हुई देखे तो घर वालों को सूचित किया।
चंद्र प्रकाश सिंह जो मौके पर बलिया नगर में रह रहे थे साथ ही उनका परिवार घर पर नहीं रहता है, जैसे ही चोरी की वारदात का चंद्र प्रकाश के छोटे भाई आनंद प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू को पता चला तो तत्काल प्रभाव से उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस 112 नंबर पर फोन कर मौके पर सूचना दिया। सूचना मिलते ही 112 नंबर मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर नजदीकी थाना मेहनाजपुर के थाना प्रभारी को सूचित किया' बताते चलें कि बीते 36 घंटे पहले कुरहरा तेज ग्राम सभा के ही खुशनापुर मौज में प्रदीप सिंह के यहां भी रात को छत पर चढ़कर कमरे में इसी प्रकार से चोरी को अंजाम दिया गया, वहां पर भी कुछ नगदी व जेवरात की चोरी की वारदात घटी थी। अब सोचने का विषय यह है यदि कोई व्यक्ति अपने ग्राम सभा को छोड़कर किसी शहर में बसा हुआ है तो उनके लिए एक बहुत बड़ा मुद्दा है या तो अपने परिवार का जीविकापार्जन करें या अपने पुश्तैनी घर में रखे सामान की सुरक्षा करें। मौके की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष पाल फोर्स एवं फॉरेंसिक टीम व स्वास्थ्य दल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके की जांच हुई जांच के बाद डॉग स्क्वायड द्वारा डॉग स्क्वॉड के मौजूद टीम द्वारा जांच की गई जहां चारों तरफ घूमने के बाद में रोड स्थित है गिट्टी बालू की दुकान के गेट तक पहुंच कर रुक गया । पिछली चोरी के तहत ये मामला भी संदिग्ध लग रहा है। मेहनाजपुर पुलिस एवं जिला से आए टीम द्वारा जांच की गई।दोबारा 36 घंटे के अंदर चोरी चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही नजदीकी लोगों में भय का माहौल है । क्या हम सुरक्षित रहेंगे0? हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा या फिर हमारी रखी हुई नकदी व गहना सुरक्षित रहेगा।
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें