प्राथमिक स्कूल के बच्चे के हाथ में कलम की जगह झाड़ू आई नज़र,लालगंज तहसील के बैरीडीह स्कूल का मामला

प्राथमिक स्कूल के बच्चे के हाथ में कलम की जगह झाड़ू आई नज़र,लालगंज तहसील के बैरीडीह स्कूल का मामला

आजमगढ़: प्राइमरी स्कूल के बच्चों से झाड़ू लगवा रहे हैं स्कूल के शिक्षक। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों से झाड़ू लगवाना नियमों का उल्लंघन और गंभीर लापरवाही है। सरकार स्कूलों में सफाई के लिए पर्याप्त अनुदान देती है और इसके लिए अलग से सफाई कर्मचारी नियुक्त होते हैं उस नियम को ताक पर रख कर बच्चों से झाड़ू  लगवाने का ताजा मामला आया है।

ताजा मामला लालगंज तहसील के बैरीडीह स्कूल का है। यह कृत्य बच्चों के बाल अधिकारों के विरुद्ध है। बच्चों को विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजा जाता है, न कि सफाई जैसे कार्यों के लिए।
सरकारी नियमों के अनुसार, सफाई की जिम्मेदारी नियुक्त कर्मचारियों की है, न कि छोटे बच्चों की। बीएसए को ऐसे शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।





रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने