हौसला बुलंद चोरों ने घर में घुसकर लाखों के गहने और नगदी पर किया हाथ साफ,पुलिस जांच में जुटी

हौसला बुलंद चोरों ने घर में घुसकर लाखों के गहने और नगदी पर किया हाथ साफ,पुलिस जांच में जुटी

 आनंद कुमार सिंह 

आजमगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात लगभग 11:00 बजे ग्राम सभा कुरहरा तेज सिंह के खुशनामपुर गांव में प्रदीप सिंह ( हाबुल ) के यहां चोरों ने छत पर चढ़ के सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर चोरी किया सुबह जब घर वाले सो कर उठे उसे समय पता चला कि घर में चोरी हो गई है घर के बड़े सुपुत्र प्रदीप सिंह का कहना है की मेरी पत्नी जब सो कर उठी और घर में झाड़ू लगने लगी तो उसने देखा कि घर का दोनों दरवाजा खुला हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है उसे समय उन्होंने अपने पति प्रदीप सिंह को बताया कि घर में चोरी हो गई है चोरी में कुछ जेवरात वह नगद रुपए के रूप में चोरी हुई है  इसके बाद प्रदीप सिंह ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल किया 112 नंबर मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए सूचना थाना प्रभारी मेहनाजपुर को सूचित किया थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पाल में फोर्स ( फॉरेंसिक टीम) वह डॉग स्क्वाड दल के साथ मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम द्वारा उक्त घटनास्थल की जांच करते हुए फोटोग्राफी वह वीडियो ग्राफी किया गया । थानाध्यक्ष मनीष पॉल ने बताया घटना की जांच चल रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने