बारात में शामिल होने आए बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

बारात में शामिल होने आए बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़। बारात में शामिल होने आए बाइक सवार युवक की मौत,दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल। मयंक सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम बुढ़ानपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर 25 वर्ष व रोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह बुढ़ानपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 32 वर्ष एक साथ  स्प्लेंडर प्लस काले रंग (UP61BR0160) बाइक से अपने गांव से मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढाका में रामधनी यादव के घर बारात में आए हुए थे ।

बारात करके जब दोनों वापस अपने घर बाइक से तेजी से लौट रहे थे तो रामपुर जमीन पालन देवनाथपुर माइनर के सामने शारदा सहायक खंड 23 नहर में तेज स्पीड होने के कारण एकाएक नहर में गिर गए जिसके कारण मयंक सिंह पुत्र जसवंत सिंह की मृत्यु हो गई व रोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह को चोट आई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मौके पर थाना मेहनाजपुर की फोर्स मौजूद है अन्य विधिक कारवाही की जा रही है।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने