आजमगढ़: सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल लालगंज में साइंस फेस्ट का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्धघाटन मुख्य अतिथि राजकुमार बैठा (एसडीएम), भूपेश कुमार पांडे (सीओ), विमल तिवारी (सहायक शिक्षा अधिकारी), निदेशक सुशांत चंद्र जायसवाल एवं पिंकी जयसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
![]() |
| फाइल फोटो |
छात्रों ने चंद्रयान-3,पाचन तंत्र,श्वसन तंत्र और विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा ,वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को साइंस फेस्ट के माध्यम से सरलता से समझना था।
![]() |
| फाइल फोटो |
1.अभिनव मॉडल: छात्रों ने उत्सर्जन तंत्रप्रकाश संश्लेषणऔर वायुमंडल की संरचना जैसे विषयों पर वर्किंग मॉडल पेश किए।
2.अन्तरिक्ष और प्रौद्योगिकी: चंद्रयान-3 पर आधारित मॉडल और चंद्रयान के मॉडल ने विशेष आकर्षण पैदा कियाजो बच्चों की अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि को दर्शाता है।
3.गणित और विज्ञान: विज्ञान के अलावा गणित के व्यावहारिक मॉडल भी प्रदर्शित किए गए।
4.वैज्ञानिक दृष्टिकोण: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आलोचनात्मक सोच विकसित करना और उन्हें वास्तविक जीवन में विज्ञान के अनुप्रयोगों को समझने में मदद करना है।
5.अभिभावकों की भागीदारी: इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लेकर बच्चों की मेहनत की सराहना की।
![]() |
| फाइल फोटो |
इस दौरान अभिभावक डॉ ए.आर सिंह, डॉ,विजय शंकर, अनिल परमार, आदि उपस्थित रहें। प्राचार्या वीना सिंह , प्राचार्य चितरंजन नायक एवं प्राचार्य राहुल राव साथ ही समन्वयक अखिलेश पाठक, सपना शर्मा, अचिंत्य घोष एवं सभी शिक्षक गण सुधीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी सिंह आदि उपस्थित थे।
प्राचार्या वीना सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com




एक टिप्पणी भेजें