Azamgarh: फंदे पर लटकता मिला नव विवाहिता युवती का शव, 18 दिन पहले हुई थी शादी,मचा हड़कंप

Azamgarh: फंदे पर लटकता मिला नव विवाहिता युवती का शव, 18 दिन पहले हुई थी शादी,मचा हड़कंप

आनंद सिंह, आजमगढ़

आजमगढ़ । जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को 25 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से परिजनों में चीखपुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार 13 मर्चा को शादी हुआ था |

मेहनाजपुर थाना छेत्र के मऊपरासि गाँव निवासी रामप्रताप सिंह उर्फ छोटू की शादी वर्षा सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्री ओम प्रकाश सिंह निवासी नचाप जिला बक्सर मे हुआ था | शादी बीते 13 मार्च को हुआ था |   राम प्रताप उर्फ छोटू अपने घर का एक जिम्मेदार व्यक्ति है जिनके उपर पूरा घर का जिम्मेदारी है | बीते एक दिन पहले वह अपने किसी रिश्तेदार को ट्रेन पकड़ाने के लिए जौनपुर गया हुआ था | सुबह जब वर्षा को फंदे से लटका पाया गया तो परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया | मौके की सूचना मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल को दिया गया | मौके पर थाना प्रभारी मनीष पाल मय फोर्स,तहसीलदार लालगंज,फॉरेनसिक टीम सहित मौके पर पहुंचे | खबर लिखें जाने तक पंचनामा कर शव को मोर्चरी हाउस पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया |


फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने