जनता इंटर कालेज के छात्र अभिषेक मौर्य ने रचा कीर्तिमान,हाईस्कूल की परीक्षा में हासिल किया 93.8 प्रतिशत अंक

जनता इंटर कालेज के छात्र अभिषेक मौर्य ने रचा कीर्तिमान,हाईस्कूल की परीक्षा में हासिल किया 93.8 प्रतिशत अंक

आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में जनता इंटर कालेज मेहनाजपुर के छात्र अभिषेक मौर्य ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान।

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ निवासी अभिषेक ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजन एवं अपने माता रीता देवी व पिता सुधीर कुमार मौर्य को दिया।

स्कूल के शिक्षक बृजेश ने खुशी जताते हुए कहा कि ये उपलब्धि अभिषेक के कड़ी मेहनत का परिणाम हैं।

कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन, निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई थी, जिसका सकारात्मक प्रभाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। हाईस्कूल में अभिषेक ने जो कीर्तिमान बनाया है मैं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने