शंकरा हॉस्पिटल वाराणसी के सौजन्य से जनता इंटर कालेज में निःशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

शंकरा हॉस्पिटल वाराणसी के सौजन्य से जनता इंटर कालेज में निःशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

आजमगढ़। मेहनाजपुर बाजार स्थित जनता इंटर कालेज के प्रांगड़ में शंकरा हॉस्पिटल वाराणसी के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ।

फाइल फोटो 

इस शिविर में 120 मरीजो को देखा गया और 25 मोतियाबिंद या अन्य बीमारियों के आपरेशन हेतु तत्काल बस द्वारा वाराणसी हॉस्पिटल ले जाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू ने किया। गुड़ु मिश्रा ने कार्यक्रम के आयोजक आनन्द कुमार सिंह निवासी महुआपार की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे आयोजन से गरीब एवं जरूरतमन्द की सेवा हो जाती है उनका निः शुल्क इलाज हो जाता है।

उद्देश्य: नेत्र विशेषज्ञ ने बताया कि समय पर आंखों की जांच न कराने से दृष्टि हानि हो सकती है, इसलिए यह शिविर शुरुआती निदान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

विशेषज्ञ टीम: शिविर का संचालन नेत्र विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस दौरान अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू , अरविंद सिंह मुन्ना,आनन्द सिंह महुआपार, यदुवेन्द्र सिंह चंदू,रोशन सिंह,शुभम, दीपक,संदीप गुप्ता,अभिषेक,अजीत सिंह,छवि सिंह, प्रशांत सिंह सिप्पुल आदि मौजूद रहें।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने