सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी 26 वर्षीय सुजीत कुमार बुधवार की शाम को बाइक से निहोरगंज से मेहनाजपुर की ओर जा रहा था। चिल्लूपुर मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंच गए। युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मय फोर्स के साथ घटना पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने