बस स्टाफ से रंगदारी मांगने और पैसे छीनने के आरोप में दो व्यक्तियों को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस स्टाफ से रंगदारी मांगने और पैसे छीनने के आरोप में दो व्यक्तियों को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ । मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बस स्टाफ से रंगदारी मांगने और पैसे छीनने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में छीनी गई रकम में से 500 रुपए नकद भी बरामद किए हैं। यह घटना मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की है।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को वाराणसी से आजमगढ़ आ रही एक निजी बस को मेहनाजपुर बाजार स्थित शराब की दुकान के पास कुछ लोगों ने रोका। उन्होंने बस स्टाफ से जबरन पैसे मांगे और विरोध करने पर कथित तौर पर हथियार दिखाकर डराया और पैसे छीन लिए।

आरोपियों ने पहले भी इस क्षेत्र में वाहन चलाने पर प्रतिदिन पैसे देने की धमकी दी थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमे से संबंधित दोनों वांछित अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। प्रथम अभियुक्त बेचू सिंह को ग्राम जियापुर स्थित पानी टंकी के सामने एक बंद होटल के पास से समय करीब 11:54 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं द्वितीय अभियुक्त संजय सिंह को औड़िहार रोड स्थित लालमऊ मोड़ के पास से समय करीब 13:10 बजे गिरफ्तार किया गया।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने