सर्प के काटने व पेड़ से गिरने से दो व्यक्तियों की मौत, गांव में छाया मातम

सर्प के काटने व पेड़ से गिरने से दो व्यक्तियों की मौत, गांव में छाया मातम

आनंद सिंह,आजमगढ़

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में सर्प के काटने एवं पेड़ से गिरने से दो लोगों की मौत। बताते चले की पहली घटना 22 जून रात्रि में लगभग 2:00 बजे 65 वर्षीय छोटेलाल विश्वकर्मा पुत्र स्वo सूरत विश्वकर्मा ग्राम तलवा शौच के लिए बाहर गए थे तभी उनके हाथ में  सर्प ने काट लिया । लालगंज टिकट गार्ड अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मृत्यु हो गई।  एक लड़का एक लड़की व अपना हरा-भरा परिवार छोड़ कर चले गए। पूरे गांव में शोक की लहर उत्पन्न हो गई। उसी दिन दूसरी घटना  25 वर्षीय विपिन यादव पुत्र बेचन यादव ग्राम पचरुखवां ये दो दिन पहले  पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे तभी अचानक पेड़ से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रामा सेंटर लालगंज दो दिन भार्ती रहे 22 जून को लगभग 3:00 बजे इनकी मृत्यु हो गई। ये अपने दो पुत्र और अपना हरा-भरा परिवार छोड़कर चले गए । छोटे लाल विश्वकर्मा व विपिन यादव के मृत्यु के बाद क्षेत्र में दुःख का माहौल छा गया ।

विपिन यादव, छोटेलाल विश्वकर्मा

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने