विद्युत स्पर्शघात से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

विद्युत स्पर्शघात से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

आनंद कुमार सिंह,आजमगढ़

आजमगढ़। विद्युत स्पर्शघात से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल। दरियापुर नेवादा थाना मेहनाजपुर  की घटना। अंकित चौरसिया 25 पुत्र राजेश ग्राम दरियापुर नेवादा थाना मेहनाजपुर सौच के लिये घर से बाहर निकला था । घर का ही तार टूटकर गिरा हुआ था जिसके ऊपर उसका पैर पड़ गया जिसमें वो गम्भीर रूप से झुलस गया।

परिजन उसे लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मृतक आईटीआई का छात्र था।इटैली बाजार में फल की दुकान चलाता था।मृतक 2 भाइयों में छोटा था।बड़ा भाई अंगद जौनपुर में वकील है।माता पुष्पा का रो रो कर बुरा हाल हुआ।प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह ने बताया कि मृतक बहुत ही अच्छे स्वभाव का था गांव में उसकी अच्छी छबि थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

अंकित चौरसिया 25,फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने