मेहनाजपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक शादाब खान का वाराणसी में इलाज के दौरान निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

मेहनाजपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक शादाब खान का वाराणसी में इलाज के दौरान निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

आजमगढ़: जनपद के मेहनाजपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक शादाब खान का रविवार रात वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते वह कुछ दिन पूर्व ही विभागीय अवकाश लेकर अपना इलाज करवा रहे थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

कुछ समय से चल रहे थे अस्वस्थ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक शादाब खान स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बीमारी के बढ़ने पर उन्होंने कुछ दिन पहले उच्चाधिकारियों से अवकाश लिया था और वाराणसी के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। उपचार के दौरान बीती रात उनकी हालत अधिक बिगड़ गई, और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस महकमे में शोक की लहर
कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के धनी उप निरीक्षक शादाब खान के निधन की खबर जैसे ही आजमगढ़ पुलिस को मिली, महकमे में शोक की भावना छा गई। उनके साथियों, थाना स्टाफ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उनके परिजनों द्वारा पुलिस विभाग को उनके निधन सूचना दे दी गई है और नियमानुसार आगे की औपचारिकताएं पूरी की जायेगी।

शादाब खान,फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने