जौनपुर में श्री बांके बिहारी सेवा ट्रस्ट का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जौनपुर में श्री बांके बिहारी सेवा ट्रस्ट का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जौनपुर। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, मीरगंज परिसर में शनिवार को श्री बांके बिहारी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में आम, अमरूद, बादाम सहित कई फलदार और छायादार पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पौधारोपण के साथ सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष बिहारी लाल यादव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र के बीच वृक्षारोपण एक जन-अभियान बन गया है। हर व्यक्ति यदि साल में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सकता है। ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम जारी रखेगा।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव, प्रबंधक सचिव राकेश कुमार यादव और सचिव राजीव कुमार यादव ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। ये न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि भूजल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से घर, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ईश्वर लाल यादव ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना आज की जरूरत है। विद्यालय परिसर में लगे ये पौधे बच्चों को स्वच्छ वातावरण के साथ प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देंगे। विद्यालय परिवार इनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाएगा।

इस अवसर पर संतोष कुमार प्रजापति, कुँवर अंकित सिंह, रमापति, रमेश चंद्र यादव, यशवंत राम, विजय कुमार यादव, योगराज यादव, डॉ. सुनील कुमार सिंह, महेश कुमार पाल, राम शरण यादव, अमित कुमार मौर्य, विनोद कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव, नीलम यादव, राज बहादुर यादव सहित ट्रस्ट के सदस्य, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने