आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल, 10 इंस्पेक्टर- दरोगा इधर से उधर, थानों को मिले नए प्रभारी

आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल, 10 इंस्पेक्टर- दरोगा इधर से उधर, थानों को मिले नए प्रभारी

आजमगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और रिक्त पदों को भरने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  डॉ.अनिल कुमार ने जनहित में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में दो अलग-अलग स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। दोनों आदेशों को मिलाकर कुल 10 निरीक्षक और उप-निरीक्षकों का तबादला तत्काल प्रभाव से किया गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें।

पहला आदेश : 8 अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी पहले आदेश में 3 निरीक्षक और 5 उप-निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

1. इंस्पेक्टर अमित शर्मा : लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अमित शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी एएचटी / मानव तस्करी रोधी इकाई बनाया गया है।

2. इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्र : पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्र को फूलपुर थाने में निरीक्षक अपराध के पद पर भेजा गया है। फूलपुर अपराध के लिहाज से संवेदनशील थानों में गिना जाता है।

3. इंस्पेक्टर चन्द्रभूषण पाण्डेय : प्रभारी चुनाव सेल के रूप में कार्य देख रहे निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय को अब जिले की तीन महत्वपूर्ण शाखाओं - डीसीआरबी, सीटीसी और चुनाव सेल का संयुक्त प्रभार सौंपा गया है।

4. दरोगा रूपेश सिंह : सीटीसी / डीसीआरबी का प्रभार देख रहे उप-निरीक्षक रूपेश सिंह को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पीआरओ नियुक्त किया गया है। अब मीडिया और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

5 से 8. थानों पर नई तैनाती : पुलिस लाइन में तैनात चार उप-निरीक्षकों को थानों की कमान दी गई है। जिसके तहत उप-निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को थाना मेंहनगर, अभय कुमार सिंह को वरिष्ठ उप-निरीक्षक थाना गम्भीरपुर, सच्चिदानन्द यादव को थाना जहानागंज और अभिषेक सिंह को थाना निजामाबाद में तैनात किया गया है।

दूसरा आदेश : कप्तानगंज और क्राइम ब्रांच में बदलाव

दूसरे आदेश में दो निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

1. प्रदीप कुमार बने थानाध्यक्ष कप्तानगंज : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार को थानाध्यक्ष कप्तानगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

2. अनुराग कुमार को क्राइम ब्रांच : कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक रहे निरीक्षक अनुराग कुमार को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें जिले में अपराध नियंत्रण और खुलासे की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को आगामी त्योहारों और अपराध नियंत्रण की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि निष्क्रिय पड़े थानों और शाखाओं में नई ऊर्जा लाने के लिए यह बदलाव किया गया है।

SSP आजमगढ़, डॉ.अनिल कुमार 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने