आवारा पशुओं को भगाने खेत में पहुंचा वृद्ध,पैर फिसलकर नदी में डूबने से मौके पर तोड़ा दम

आवारा पशुओं को भगाने खेत में पहुंचा वृद्ध,पैर फिसलकर नदी में डूबने से मौके पर तोड़ा दम

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के उधरा ग्राम सभा में रविवार को नदी में डूबने से करीब 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, उधरा निवासी श्री नाथ यादव (लगभग 80 वर्ष) दोपहर करीब 12:30 बजे नदी किनारे स्थित अपने खेत की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि खेत में आवारा पशुओं को देखकर वह उन्हें भगाने लगे। इसी दौरान नदी के किनारे पहुंचे तो अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरे।
श्री नाथ यादव के नदी में गिरने की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक श्रीनाथ यादव,फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने