जौनपुर। सहकारी बैंकों में ऋण वितरण और वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाए। यह निर्देश संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता, वाराणसी मंडल सोमी सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।
मुख्य विकास अधिकारी के सभागार में आयोजित बैठक में सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक और जिला सहकारी बैंक जौनपुर के ऋण वितरण एवं वसूली की प्रगति पर चर्चा हुई। संयुक्त आयुक्त ने संबंधित शाखा प्रबंधकों, अपर जिला सहकारी अधिकारियों तथा सहायक विकास अधिकारियों को 26 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ योजना के तहत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। सोमी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा अधिक से अधिक सहकारी समितियों और क्षेत्रीय किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारिता व्यवस्था को मजबूत बनाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जौनपुर बृजेश पाठक, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक आशुतोष पांडेय, राकेशमणि यादव, आरबी सिंह, एआरडीसीओ नीरज आनंद, रजनीश पांडेय, ध्रुव गीत सिंह, अजय सिंह, अशोक कुमार सिंह, बाबूलाल, कन्हैयालाल सरोज, अमित मिश्रा, एडीसीओ मोहम्मद शाहिद, नागेंद्र यादव सहित जिला सहकारी बैंक के सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला प्रबंधक पीसीएफ कृष्णदेव सिंह यादव एवं संजय यादव भी बैठक में शामिल हुए।
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें