गाजीपुर। ARP एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रताप शाही के गाजीपुर जनपद आगमन पर ARP साथियों एवं शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। मिर्जापुर जनपद से लौटते समय गाजीपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष के साथ देवरिया जनपद के कुछ ARP साथी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिले के ARP सदस्यों और शिक्षक साथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
![]() |
| पीएम श्री विद्यालय सैदपुर-1 का भ्रमण करते प्रदेश अध्यक्ष |
पीएम श्री विद्यालय सैदपुर-1 का किया भ्रमण
प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रताप शाही की इच्छा पर उन्हें पीएम श्री विद्यालय सैदपुर-1 का भ्रमण कराया गया। विद्यालय पहुंचकर उन्होंने वहां के शैक्षिक परिवेश, उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) का अवलोकन किया। विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षिक गतिविधियों को देखकर उपस्थित सभी साथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कमलेश यादव के प्रयासों और कार्यशैली की भी सराहना की गई।
माल्यार्पण कर किया गया अभिनंदन
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में ARP एसोसिएशन गाजीपुर के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह काकन, मंत्री जनार्दन सिंह यादव, मीडिया प्रभारी कृष्णानंद राय, दिलीप कुमार, अरविन्द यादव, दिनेश कुमार सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों और शिक्षकों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
ARP साथियों के हितों के संरक्षण का भरोसा
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रताप शाही ने संगठन के सभी साथियों को उनके हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ARP साथियों से विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने तथा बच्चों को निपुण बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और बच्चों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए सभी साथियों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर विशेष जोर दिया गया।
![]() |
| प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते ARP दिवाकर सिंह |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें