मंदिर के गेट निर्माण हेतु ब्लाक प्रमुख ने किया नींव पूजन।

मंदिर के गेट निर्माण हेतु ब्लाक प्रमुख ने किया नींव पूजन।

                    संदीप गुप्ता, तेजीबाजार

जौनपुर । तेजीबाजार स्थित भैसासुर मंदिर के गेट निर्माण कार्य के लिए ब्लाक प्रमुख से कराया गया भूमि पूजन।
स्थानीय मरगूपुर स्थित प्राचीन भैसासुर मंदिर पर गेट बनाने के लिए बक्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह से विधि-विधान से ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कराया गया। ब्लाक प्रमुख के हाथों पांच बार फावड़ा चलाकर शुभारम्भ कराया गया, इस दौरान मौके पर उपस्थित नेता राम आसरे सिंह, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, विरसादपुर ग्राम प्रधान पति शरद सिंह, अरविंद सिंह, बच्चा सिंह, राहुल सिंह, धीरज सिंह, बबलू, शैलेश सिंह, मनीष सिंह, अजीत, छेदी, धर्मेंद्र सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

बक्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने