जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर महोदय के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर/केराकत श्री जितेन्द्र कुमार दूबे के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.01.2021 को थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा गुलरा खड़ंजा मोड़ वहद ग्राम इब्राहिमपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से हत्या की नीयत से जा रहे अभियुक्त आदर्श सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी बेहड़ा थाना केराकत जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज पिस्टल .32 बोर मय 2 जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस .32 बोर व एक चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलेन्डर बरामद हुआ। उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त आदर्श सिंह उपरोक्त थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के मु0अ0सं0 01/21 धारा 307/34/419/420/467/468/471 IPC में वांछित अपराधी है।
#गिरफ्तार अभियुक्त
1- आदर्श सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी बेहड़ा थाना केराकत जौनपुर।
#बरामदगी
1. एक नाजायज पिस्टल .32 बोर, 2 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस .32 बोर
2. एक चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलेन्डर
#आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 201/19 धारा 392/411 IPC थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0 207/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0 208/19 धारा 41/411/413/419/420/467/468/471 IPC थाना चन्दवक जौनपुर
4. मु0अ0सं0 12/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
5. मु0अ0सं0 20/21 धारा 411/420/467/468/471/307 IPC थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
6. मु0अ0सं0 21/21 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
7. मु0अ0सं0 01/21 धारा 307/34/419/420/467/468/471 IPC थाना फूलपुर जनपद वाराणसी
#गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के सदस्य
1- उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2- उ0नि0 त्रिवेणी सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3- उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
4- हे0का0 मो0 आलम, हे0का0 नरेन्द्र सिंह, हे0का0 सुमन्त सिंह, हे0का0 अमित सिंह, का0 दीपक कुमार, का0 जयप्रकाश यादव, का0 अमन यादव, का0 प्रदीप यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें