रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली हालत गंभीर।

रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली हालत गंभीर।

वाराणसी। चौबेपुर के पूरनपट्टी गांव में रास्ते मे पड़े पुआल को लेकर हुई कहा सुनी में दस दिनों पूर्व धमकी के बाद हमलावर दीपक मिश्र ने गोली मार कर भाग निकला। वहीं पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पूरनपट्टी गांव निवासी पत्रकार व पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय के प्राइवेट नलकूप के पास रास्ते मे पुआल पड़ा था।

आरोपी दीपक मिश्र रात में कार लेकर आता था जिसको लेकर विवाद हो गया। रास्ते में होने के कारण दस दिनों पूर्व सुरेन्द्र पांडेय के बेटे पवन पाण्डेय से कहा सुनी हुई थी। उस समय वह गोली मारने की धमकी दिया था, पर इसे गम्भीरता से सुरेन्द्र के परिजन नहीं लिए। पड़ोसी दीपक मिश्र शुक्रवार की रात आठ बजे अपने घर आया। दरवाजे पर दो तीन हवाई फायर किया। किसी ने इसपर ध्यान नही दिया।
शनिवार को साढ़े छः बजे चारा पानी डालने के बाद गाय को बांध कर बगल में खेत की ओर खड़ा था तभी अचानक दीपक ने पिस्टल से पीछे से दो गोली मार दी। चिल्लाते हुए भागा दो गोली और चला दी। एक गाय के पिछले पैर में लग गई। पिता सुरेन्द्र पांडेय भी दौड़े तो उनको भी जांघ में एक गोली मारकर आरोपित फरार हो गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। दोनो को अस्पताल ले जाया गया। वहां से ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने