ऋण न जमा कर पाने पर बैंक प्रबंधन ने चस्पा किया नोटिस

ऋण न जमा कर पाने पर बैंक प्रबंधन ने चस्पा किया नोटिस

जौनपुर । तेजीबाजार क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर निवासी राजीव कुमार सिंह ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया तेजीबाजार शाखा से व्यवसाय हेतु मुर्गी पालन के लिए ऋण लिया था जिसमें समय से ऋण ना जमा कर पाने के कारण शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय से आये मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार व तेजीबाजार शाखा प्रबंधक अभिषेक सिंह आर0डी0ओ0 निलेश पानेकर तथा वकील प्रदीप सिंह, सहायक शाखा प्रबंधक रोहित, मनोज, दिनेश आदि की मौजूदगी में ऋण के जमीन का बैंक ने सांकेतिक रूप से अपने अधिकार में ले लिया, ऋणदाता को समझाया कि अगर इसके बाद भी अगर समय से पैसे जमा नहीं होते हैं तो बैंक द्वारा जमीन की नीलामी की जाएगी। इस संबंध में शाखा प्रबंधक तेजीबाजार अभिषेक सिंह ने बताया कि उक्त गांव निवासी व्यक्ति ने बैंक से मुर्गी पालन हेतु ऋण लिया था जिसको जमा न कर पाने के कारण आज उच्चाधिकारियों द्वारा और हम लोगों की उपस्थिति में उन्हें सूचना चस्पा की गई अगर वह आने वाले समय में समय से ऋण जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने