जौनपुर। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के कंधीकला गांव में बुधवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने दहशत फैलाने के मकसद से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार ही गए। घटना के पीछे चुनावी रंजिश को कारण माना जा रहा है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार कलछुली गांव निवासी जवाहर वर्मा के पुत्र संतोष वर्मा(35) बुधवार को दोपहर पास के कंधीकला गांव में पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी 20 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली संतोष को लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन संतोष को सीएचसी बदलापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। चस्मदीदो के अनुसार उपाध्याय परिवार और वर्मा परिवार में पंचायत चुनाव से हीं रंजिश चल रही थी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
![]() |
तस्वीरें विचलित कर सकतीं हैं |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
निन्दनीय
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें