लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश पुलिस के 86 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को वीरता, उत्कृष्ट सेवा तथा सराहनीय सेवा के लिए पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने पुलिस पदक पाने वाले अधिकारियों व कर्मियों के नाम की घोषणा की है। हालांकि इस बार प्रदेश के किसी पुलिसकर्मी को वीरात के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक हासिल नहीं हो सका। वहीं वीरता के लिए पुलिस पदक (गैलेंट्री) पाने वालों में प्रदेश के नौ जांबाज पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के नाम शामिल हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर व बाराबंकी में अलग-अलग हुई तीन पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधियों को ढेर करने की घटनाओं में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को पुलिस मेडल फार गैलेंट्री देने की घोषणा की गई है।
इनमें एसटीएफ ने बाराबंकी में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश टिंकू कपाला को, पुलिस ने मेरठ में कुख्यात शिव शक्ति नायडू को तथा मुजफ्फरनगद में कुख्यात आस मुहम्मद उर्फ आशू को मार गिराया था। चार पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 73 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में एसपी जौनपुर अजय कुमार साहनी, एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला, निरीक्षक बृजेंद्र पाल राणा, पंकज मिश्रा, उपनिरीक्षक अक्षय शर्मा, भूपेंद्र कुमार शर्मा, सुनील नागर, शैलेंद्र कुमार व आरक्षी तस्लीम खान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वालों में गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंंह, एसपी सीबीसीआइडी गीता सिंंह, देवरिया में तैनात उपनिरीक्षक वाजिद अली खान व 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात प्लाटून कमांडर जगत नारायन मिश्रा शामिल हैं।
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक पाने वालों में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के सेनानायक जय प्रकाश, पुलिस कंप्यूटर सेंटर के एसपी शहाब रशीद खान, एसपी शाहजहांपुर एस.आनंद, 37वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राजेश कुमार सक्सेना, एसपी मैनपुरी अशोक कुमार राय, आजमगढ़ में तैनात एएसपी पंकज कुमार पांडेय, लखनऊ में तैनात एएसपी श्रीप्रकाश द्विवेदी, लखनऊ में तैनात एडीसीपी श्रवण कुमार सिंंह , पुलिस भर्ती बोर्ड के एएसपी हफीजुर रहमान, एडीजी मेरठ जोन के स्टाफ अफसर रमेश प्रसाद गुप्ता, एएसपी ईओडब्ल्यू हबीबुल हसन, डिप्टी एसपी पीएसी मुख्यालय अजय भदौरिया, सुल्तानपुर में तैनात प्रतिसार निरीक्षक इंद्रसेन सिंंह, 36वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर हरिद्वार, 35वीं वाहिनी पीएसी के कंपनी कमांडर वारिस अली, सुरक्षा मुख्यालय में तैनात कंपनी कमांडर बच्चू सिंंह यादव, निरीक्षक विजिलेंस लखनऊ अर्जुन यादव, निरीक्षक विजिलेंस वीरेंद्र सिंंह, निरीक्षक सीबीसीआइडी वीरेंद्र कुमार तिवारी, निरीक्षक गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट गयाशंकर शर्मा, निरीक्षक पुलिस भर्ती बोर्ड रामबाबू, निरीक्षक सीतापुर तेजबहादुर सिंंह, निरीक्षक फायर सर्विस अनिल कुमार मिश्रा, निरीक्षक गोपनीय खीरी अनिल कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय भानु प्रताप सिंंह, उपनिरीक्षक फीरोजाबाद कृपाल सिंंह, उपनिरीक्षक भदोही श्रीराम पांडेय, उपनिरीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय मु. हनीफ खान, प्लाटून कमांडर 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी बमबहादुर सिंंह, उपनिरीक्षक मऊ रणधीर सिंंह , उपनिरीक्षक लखनऊ कमिश्नरेट तेज बहादुर सिंंह, उपनिरीक्षक आगरा मदन सिंंह, उपनिरीक्षक बदायू शेखर सिंंह, प्लाटून कमांडर 43वीं वाहिनी पीएसी रामवीर सिंंह , उपनिरीक्षक बुलंदशहर तेजपाल सिंंह, उपनिरीक्षक बाराबंकी रामाश्रय, उपनिरीक्षक मुरादाबाद नरेश कुमार गिरि, उपनिरीक्षक बरेली सुरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक फीरोजाबाद राजेंद्र कुमार, प्लाटून कमांडर सुरक्षा मुख्यालय लाल बहादुर यादव, प्लाटून कमांडर 48वीं वाहिनी पीएसी मकरू प्रसाद, उपनिरीक्षक अमरोहा सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी पीएसी 47वीं वाहिनी बलबीर सिंंह, मुख्य आरक्षी पुलिस अकादमी मुरादाबाद भगवंत सिंंह राणा, मुख्य आरक्षी बिजनौर नाथी राम, मुख्य आरक्षी आगरा शिवशंकर, मुख्य आरक्षी चालक अभिसूचना मुख्यालय दीनानाथ तिवारी, मुख्य आरक्षी पीएसी आठवीं वाहिनी केआर वर्मा,
मुख्य आरक्षी चालक मीरजापुर विश्राम सिंंह, मुख्य आरक्षी अभिसूचना मुख्यालय मु.यूनुस खान, मुख्य आरक्षी मुथुरा ओमपाल सिंंह, मुख्य आरक्षी बागपत ब्रह्ममपाल सिंंह, मुख्य आरक्षी यूपी 112 देवेंद्र कुमार गौड, मुख्य आरक्षी शम्स तवरेज खान, मुख्य आरक्षी लखनऊ कमिश्नरेट दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी अमेठी रामराज शर्मा, मुख्य आरक्षी पीएसी 42वीं वाहिनी पीएसी सुरेंद्र त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी चालक अभिसूचना मुख्यालय राजेंद्र प्रसाद, मुख्य आरक्षी पीएसी 32वीं वाहिनी पीएसी सुखसागर राय, मुख्य आरक्षी चालक गाजियाबाद राजेश कुमार सचान, मुख्य आरक्षी यूपी 112 अमरोहा इलियास अली, मुख्य आरक्षी हाथरास गोपाल सिंंह यादव, मुख्य आरक्षी आगरा अख्तयार सिंंह ,
मुख्य आरक्षी चौथी वाहिनी पीएसी राम खिलावन, मुख्य आरक्षी गाजियाबाद दिग्विजय सिंंह , मुख्य आरक्षी खीरी संजय कुमार सिंंह, मुख्य आरक्षी डीजीपी मुख्यालय देव नारायण शुक्ला, मुख्य आरक्षी चालक जीआरपी मुरादाबाद राम खिलाड़ी, मुख्य आरक्षी गाजियाबाद बाबू राम, मुख्य आरक्षी मुरादाबाद ठाकुर दास, मुख्य आरक्षी चालक आगरा सत्यप्रकाश, मुख्य आरक्षी अभिसूचना मुख्यालय अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी यातायात निदेशालय बाबूराम।
ढेर किया था डेढ़ लाख का इनामी बदमाश : मेरठ में 18 फरवरी 2020 को तत्कालीन एसएसपी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डेढ़ लाख के इनामी अपराधी शिवशक्ति नायडृ को मुठभेड़ में मार गिराया था। वर्तमान में एसपी जौनपुर को अजय साहनी को दूसरी बार गैलेंट्री मेडल मिल रहा है। उनके साथ पुलिस टीम में शामिल निरीक्षक बिजेंद्र पाल राणा को भी वीरता के लिए पुलिस पदक मिलेगा।
सतरिख में मारा गया था कुख्यात टिंकू : एसटीएफ की टीम ने बाराबंकी के सतरिख क्षेत्र में 24 जुलाई 2020 एक लाख के इनामी बदमाश ङ्क्षटकू कपाला को ढेर किया था। इस मुठभेड़ में शामिल पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश किुमार शुक्ला, निरीक्षक पंकज मिश्रा व उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर में दो साल पहले हुई थी मुठभेड़ : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 22 मई 2019 को कुख्यात आस मुहम्मद को आमने-सामने हुई गोलीबारी में ढेर किया था। इस मुठभेड़ में शामिल उपनिरीक्षक अक्षय शर्मा को दूसरी बार गैलेंट्री मिल रहा है। इसके अलावा वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में मुठभेड़ में शामिल रहे उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार शर्मा व सुनील नागर तथा आरक्षी तसलीम खान के नाम शामिल हैं।
689 पुलिसकर्मियों को मिलेगा डीजीपी का सम्मान व प्रशंसा चिन्ह
स्वतंत्रता दिवस पर 689 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए डीजीपी का प्लेटिनम, गोल्ड व सिल्वर सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा। डीजीपी मुख्यालय ने सम्मान पाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की सूची जारी कर दी है। सेवा अभिलेखों के आधार पर उत्कृष्ट सेवा के लिए 45 पुलिसकर्मियों को डीजीपी का सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सेवा अभिलेख के आधार पर 180 पुलिसकर्मियों को सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा। शौर्य के आधार पर 22 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आपरेशनल कार्य के लिए 24 अधिकारियों व कर्मियों को डीजीपी का प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह, 77 को गोल्ड प्रशंसा चिन्ह व 224 को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जाएगा। कार्य के आधार पर 18 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को प्लेटनिम, 37 को गोल्ड व 62 को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश के 1736 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्री का पदक: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गृह मंत्रालय ने प्रदेश के 1736 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सेवा अभिलेख के आधार पर अतिउत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया है। इनमें 952 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को अतिउत्कृट सेवा पदक व 784 को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। अतिउत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा, डीजी इंटेलीजेंस डा. देवेंद्र ङ्क्षसह चौहान, डीजी जेल आनन्द कुमार, डीजी विशेष जांच चंद्र प्रकाश, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार, आइजी प्रयागराज रेंज कवींद्र प्रताप ङ्क्षसह, पुलिस उपाधीक्षक आगरा जगमोहन बुटोला, पुलिस उपाधीक्षक रायबरेली इन्द्रपाल ङ्क्षसह, पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ हरीश ङ्क्षसह भदौरिया व पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ प्रमेश कुमार शुक्ला समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी शामिल हैं। साभार जेएनएन।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें