जौनपुर। अजय साहनी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा गस्त के दौरान जरिए मुखबिरी सूचना पर एक चोरी की मो0सा0 रायल इन्फील्ड बिना नम्बर क्लासिक 350 के साथ अभियुक्त रजनीश यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी महरेव थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 13.08.2021 को समय सुबह 10.25 बजे लाखापुर मोड़ ग्राम लाखापुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0112/21 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
#गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रजनीश यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी महरेव थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष
#बरामदगी –
1. एक अदद मो0सा0 रायल इन्फील्ड बिना नम्बर क्लासिक 350 रंग सिल्वर व ब्लैक चे0नं0 ME3V3S5C1HC818446 इं0नं0 U3S5C1HC482719
#गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. एसओ अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष थाना नेवढिया जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 विवेकानन्द सिंह चौकी प्रभारी सीतमसराय थाना नेवढिया जनपद जौनपुर
3. उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी थाना नेवढिया जनपद जौनपुर
4. हे0का0 रमाकान्त यादव थाना नेवढिया जनपद जौनपुर
5. हे0का0 दयाशंकर यादव थाना नेवढिया जनपद जौनपुर
6. हे0का0 अर्जुन कुमार गौतम थाना नेवढिया जनपद जौनपुर
7. हे0का0 विनोद कुमार थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें