जौनपुर । विधानसभा जौनपुर सदर के बूथ विजय अभियान के अंतर्गत विष्णु मोटल में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा रहें। कार्यक्रम का सुभारम्भ पार्टी के मार्गदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने वहा पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि 2017 में जो रिजल्ट आया था उसको दोहराना हम लोगों का उत्तरदायित्व है और ऐसा नहीं है कि यह कार्य निष्कंटक है अगर हम लोग मेहनत से काम करेंगे तो सफलता हमको जरूर मिलेगी उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार में अपराध पर अंकुश लगा है इसके पहले की सरकार में जिले में अपराध चरम पर था। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया बूथ समिति में जातीय समीकरण व सामाजिक समीकरण का भी ध्यान रखना होगा हर बूथ का अलग वाट्सएप ग्रुप होना चाहिए, उन्होंने पन्ना प्रमुख बनाने पर बल दिया, उसका फायदा गिनाते हुये बताया कि पन्ना प्रमुख घर-घर मे जाकर मतदान करने के लिये निकालेंगे। राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं, कृषि कानून किसानों के हित में हैं, कांग्रेस समेत जिन दलों की राजनीतिक जमीन चली गई है, वह किसानों को जमीन जाने का भय दिखाकर भ्रमित कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की।
विधानसभा बदलापुर में बूथ विजय अभियान बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर गिरी उपस्थित रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूर्ण रूप से चुनाव की तैयारी में जुट जाये, जौनपुर विकास की राह पर बहुत तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ लोगों तक बिना किसी भेदभाव की पहुंच रही है। विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौनपुर में ऐतिहासिक कार्य किया अन्नपूर्णा योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त में राशन मुहैया कराने के लिए हर एक कार्यकर्ता संकल्पित रहा उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जौनपुर की सड़कें हो या बिजली की सुविधा सभी में जौनपुर आगे बढ़ रहा है भाजपा जनता से किए गए सभी वादों को पूर्ण कर रही है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता विरोधियों के झूठे भ्रम को समाप्त कर जनता के बीच जाकर सच्चाई को बताएं कि भाजपा जमीनी स्तर पर जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा इसके लिए उन्होंने वहा उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इसके पहले जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने बूथ विजय अभियान और बूथ सत्यापन पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से गहन मन्त्रणा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। इस दौरान जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघनिया, रविन्द्र सिंह राजू दादा, सुभाष कुशवाहा, पंकज मिश्रा, अजय सिंह, विजय सिंह विद्यार्थी मेनिका सिंह, खुशबू सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, आशीष गुप्ता, ब्रह्मेश शुक्ला, आमोद सिंह, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, विनीत शुक्ला, विपिन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष गण अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राज केसर पाल, मदन सोनी, धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद शर्मा, बलबीर गोंड, विनोद मौर्य, लव कुश सिंह आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें