वाराणसी। पुलिस लाइन में बुधवार की सुबह एक सिपाही का शव लटकता मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया गया कि बलिया के छाता ( बांसडीह) निवासी बब्बन राम नामक 55 वर्षीय सिपाही का शव पुलिस लाइन में लटकता मिला।
बुधवार की सुबह बाहर टहलने निकले लोगों ने जब शव देखा तो परिसर में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर अफसर व मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस छानबीन में जुटी है। प्रथम दृष्टया सिपाही शराब का लती बताया गया।
चर्चा है कि बीती रात नशे में धुत होकर वह फोन पर किसी से गाली गलौज करते भी देखा गया था। फिलहाल मौत की तमाम वजहों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी है। सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
![]() |
Demo Image |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें