गर्भवती महिला को मनबढ़ो ने मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल

गर्भवती महिला को मनबढ़ो ने मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के हिरनई गुल्लीगढ़ गांव में बुधवार को मनबढ़ों ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला गर्भवती थी। पेट में चोट लगने के उसके आठ माह के गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।

शुक्रवार की रात महिला नवजात का शव लेकर थाने पर पहुंची और दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
हिरनई गुल्लीगढ़ गांव निवासी स्वीटी ने तहरीर में कहा कि बुधवार की शाम पांच बजे उसकी छोटी बहन शशिकला की गांव के ही बिंदेश व राहुल पिटाई कर रहे थे। वह बीचबचाव करने पहुंची तो दोनों ने उस पर भी हमला कर दिया। लात-घूंसो से उसकी बुरी तरह पिटाई की। वह गर्भवती है, इसका भी ख्याल नहीं रखा। मनबढ़ों की पिटाई से उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजन सीएचसी बिलरियागंज ले गए। पता चला कि बच्चा पेट में ही मर गया है। प्रसव कराकर डाक्टरों ने उसकी जान बचाई। वह शिशु का शव लेकर थाने पर पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुरानी रंजिश में मनबढ़ युवकों ने महिला व उसकी छोटी बहन की पिटाई की है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।-महेंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी, सगड़ी। खबर साभार।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने