बीजेपी महिला मोर्चा समिति सदस्य प्रतिमा सिंह द्वारा कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीजेपी महिला मोर्चा समिति सदस्य प्रतिमा सिंह द्वारा कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आजमगढ़ । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कमल शक्ति अभियान के तहत लालगंज विधानसभा के महिलाओं से कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन माहुल भाजपा कार्यालय पर किया गया।

क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीमती प्रतिमा सिंह द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रतिमा सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं का पूर्ण समर्थन भाजपा को प्राप्त है। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अथक मेहनत कर भाजपा की जीत को पुनः 2022 में सुनिश्चित करेंगी।केंद्र सरकार की कई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए हैं।मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं।जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है।सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।
भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रधानमंत्री आवास,उज्ज्वला,सौभाग्य,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,जननी सुरक्षा,सुकन्या समृद्धि,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह,सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना,फ्री सिलाई मशीन योजना,महिला शक्ति केंद्र योजना,यूपी महिला सामर्थ्य योजना,यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना,एंटी रोमियो स्क्वायड,शादी अनुदान योजना आदि जैसी अन्य कई योजनाये चल रही है जिसका सीधा लाभ हमारी बहनों को मिल रहा है।भाजपा सरकार हमारी बहनों को जिस तरह से सामर्थ्यवान बना रहा है उसी से विपक्ष घबराया है।  भाजपा महिलाओ  की सशक्त बनाने वाली पार्टी है इस अवसर पर लालगंज जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह,राज कुमारी,महांमत्री,जिला महा मंत्री अनुसूचित मोर्चा महेंद्र प्रताप त्यागी,मंडल अध्यक्ष राम बलि यादव ,मंडल महामंत्री,छोटेलाल मिश्रा जी,मंडल महामंत्री,मुस्कान आदि सहित सभी पदाधिकारी ,सम्मानित जनता उपस्थित थे।




रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने