राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बंध मे चला जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बंध मे चला जागरूकता अभियान

गाजीपुर ।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग़ाज़ीपुर अध्यक्ष/जिला जज प्रशांत मिश्र के आदेश के क्रम मे सचिव महोदया कामायनी दुबे के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 के सम्बंध मे जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रचार-प्रसार के क्रम मे तहसील सैदपुर के पी.एल.वी रणजीत कुशवाहा,कंचन मौर्या व चंदन यादव द्वारा सैदपुर के अन्तर्गत नगर-कस्बा व ग्राम स्तर पर व्यापक रूप से उपस्थित लोगो को लोक अदालत के सम्बंध मे जानकारी दी गयी,इसी क्रम मे हैण्ड बिल का वितरण एवं सार्वजनिक स्थलो पर पोस्टर चस्पा किया गया।पी एल वी रणजीत कुशवाहा द्वारा बताया गया की लोक अदालत के सम्बंध मे प्रचार-प्रसार का उद्देश्य यह है की आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे मे जानकारी हो और लोग लोक अदालत मे संदर्भित मामलो का निस्तारण कराये,उक्त प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम 5 मार्च तक चलाया जाएगा।

रणजीत कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च के सम्बंध मे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक जानकारी पहुचाने की पहल की और लोगो तक जा जा कर इसके बारे में जानकारी दी।

लोगों को जागरुक करते पीएलबी रणजीत कुशवाहा

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने