मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ विवादित बयान देना सपा के विधायक पर पड़ा भारी, अब पुलिस ने किया ऐसा हाल

मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ विवादित बयान देना सपा के विधायक पर पड़ा भारी, अब पुलिस ने किया ऐसा हाल

बरेली । उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देना समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम को भारी पड़ गया है। उसके खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर उनके मुंह से आवाज निकली तो उसका जवाब गोलियों से दिया जाएगा।

इसी बात पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए शहजिल इस्लाम के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

शहजिल इस्लाम द्वारा योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द बोलने पर बरेली के एसएसपी ने कहा कि एक तहरीर मिली कि एक जनप्रतिनिधि की तरफ से कुछ अपशब्द बोले गए हैं। इसके आधार पर IPC की धारा 504, 506 और 153 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब सबूतों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि भोजीपुरा के विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा था कि अगर उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारी बंदूकों से धुआं नहीं बल्कि गोलियां निकलेंगी। वो दिन चले गए जब सदन में उनकी तानाशाही चलती थी, अब एक मजबूत विपक्ष है। हम सदन से लेकर सड़क तक लड़ने का काम करेंगे।

आपको बता दें कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने विवादित बयान दिया था। जान लें कि विधायक शहजिल इस्लाम मंत्री भी रह चुके हैं। साभार डीएन360.

© परमार टाइम्स

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने