भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा का जनपद आगमन 22 मई को

भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा का जनपद आगमन 22 मई को

जौनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता व भाजपा के संस्थापक सदस्य आर के सिन्हा जी पूर्व राज्यसभा सांसद जी का 22 मई रविवार को हो रहा है जौनपुर आगमन।

श्री सिन्हा जी जौनपुर में शाम को 6 बजे से मंगलम लान सिविल लाइन्स में आयोजित पूर्वांचल संगत पंगत में भाग लेंगे, उनके साथ संगत पंगत के प्रदेश संयोजक/प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट जी का भी आगमन हो रहा है।
विदित हो की रविन्द्र किशोर सिन्हा जी (आर के सिन्हा ) भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ ही संगत पंगत के संस्थापक भी है व कायस्थ समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दुस्तान समाचार समूह व एस आई एस सुरक्षा ग्रुप के चेयरमैन भी हैं।
आरके सिन्हा जी के जौनपुर आगमन पर कायस्थ समाज व भाजपा कार्यकर्ता  उत्त्साहित हैं और जगह जगह स्वागत द्वार लगाने व जोरदार स्वागत की तैयारी कर रहे है ।
उक्त आशय की जानकारी संगत पंगत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार व संगत पंगत के उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव पत्रकार ने दिया।

आरके सिन्हा, फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने