जौनपुर । सुजानगंज के पोखरा गांव के पास बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों की फायरिग में स्कूटी सवार युवक बाल-बाल बच गया।
महराजगंज भटपुरा के राज कुमार मौर्य पोखरा गांव से रात करीब 9.30 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। नाले के पास पहुंचे तो गमछे से मुंह ढंके बाइक सवार तीन बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और गोलियां चलाने लगे। एक गोली राज कुमार मौर्य को लक्ष्य कर दागी, कितु निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गए। गिरने से घायल होने के बावजूद वह जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए स्कूटी छोड़कर वापस भागे। बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने सीएचसी सुजानगंज ले जाकर उपचार कराया। राज कुमार मौर्य का कहना है उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। दो माह पूर्व उसी स्थान पर पांच-छह लोगों ने लाठी-डंडे लेकर घेर लिया था। साभार जेएनएन।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें