जौनपुर के लाल ने किया कमाल, विश्व जेवलिन थ्रो के फाइनल में बनाई जगह, मेडल हुआ पक्का

जौनपुर के लाल ने किया कमाल, विश्व जेवलिन थ्रो के फाइनल में बनाई जगह, मेडल हुआ पक्का

जौनपुर । जनपद के लाल रोहित यादव ने भाला विश्व जेवलिन थ्रो के फाइनल में प्रवेश कर देश का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को इसकी सूचना मिलते ही मीरगंज थाना क्षेत्र के अदारी डभिया गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

परिजनों ने लोगों में मिठायी बांटी। इस खुशी के साथ ही पूरा जनपद रोहित के फाइनल जीत की प्रार्थना कर रहा है।

भाला विश्व चैंपियनशिप में भारत से रोहित यादव फाइनल में खेलने के लिए चयनित हुए हैं। इसकी जानकारी होते ही परिजनों समेत आसपास के इलाकों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है।

मीरगंज थाना क्षेत्र के अदारी डभिया गांव निवासी मैराथन धावक सभाजीत यादव का युवा पुत्र रोहित यादव ने जेवलिंग थ्रोवर यूनाइटेड स्टेट आफ अमेरिका में शुक्रवार को खेली गयी विश्व भाला फेक प्रतियोगिता में 80.24 मीटर भाला फेंक कर विश्व में ग्यारहवां स्थान पाकर फाइनल मुकाबले के लिए चयनित हुए हैं।

रोहित की इस उपलब्धि से गदगद पिता सभाजीत यादव ने बताया कि अमेरिका में 24 जुलाई को भारत की तरफ से विश्व भाला फेक प्रतियोगिता में जौनपुर का लाल रोहित यादव भाग लेगा।

उन्होंने बताया कि भारत से दो लोगों को अमेरिका में फाइनल भाला फेक प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। जिसमें हरियाणा से नीरज चोपड़ा व जौनपुर के अदारी से रोहित यादव है।

उल्लेख्य है कि कुछ दिनों पूर्व ओलम्पिक क्वालिफायर जेवलिंग थ्रोवर शिवपाल सिंह को पछाड़ कर मीरगंज के युवा जेवलिंग थ्रोवर रोहित यादव ने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीता था। इसके पूर्व रोहित यादव उस समय सुर्खियों में आये थे जब वे 2016 में तुर्की में खेले गये विश्व स्कूल गेम चैम्पियनशिप मे स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद वह कई राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व रजत पदक जीत चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उसे खेल दिवस पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

सभाजीत के चार पुत्रों में बड़ी बहन के बाद भाइयों में रोहित दूसरे नम्बर पर है। बहन को छोड़ सभी भाई खेल जगत में ही गांव समाज व देश का नाम रोशन करने में लगे हुए हैं। सभाजीत भाजपा के वर्तमान सक्रिय कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष भी हैं। मां पुष्पा यादव की खुशी का ठिकाना नहीं है। साभार एचटी।

रोहित यादव, फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने