आनंद कुमार सिंह को 'साहित्य शिल्पी सम्मान 2022' से नवाजा गया, जनपद वासियों में खुशी की लहर

आनंद कुमार सिंह को 'साहित्य शिल्पी सम्मान 2022' से नवाजा गया, जनपद वासियों में खुशी की लहर

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ ने गाजीपुर के साहित्यकार डॉ आनंद कुमार सिंह को 'साहित्य शिल्पी सम्मान 2022' से नवाजा है। लखनऊ में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. दिनेश शर्मा, पद्मश्री डॉ. बिंदु बाला सिंह ने डॉ आनंद कुमार सिंह को सम्मानित किया।

डॉ. आनंद कुमार सिंह गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सागा पाली गांव के रहने वाले हैं। वह मध्य प्रदेश में प्रोफेसर रह चुके हैं। वर्तमान समय में साहित्य और लेखन में जुड़े हैं। उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

आनंद कुमार सिंह को मिला "साहित्य शिल्पी सम्मान"

शिल्पी सम्मान मिलने पर जताई खुशी

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ द्वारा साहित्य शिल्पी सम्मान 2022 से सम्मानित होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। वहीं, आगे भी साहित्य क्षेत्र में कार्य करते रहने की योजना बताए। इन दिनों उनके द्वारा लिखित पुस्तक अथर्वा काफी चर्चा में है।

आनंद कुमार की प्रकाशित हो चुकी हैं कई किताबें

उनके भाई डॉ. सानंद सिंह ने बताया कि उन्हें शुरू से ही साहित्य लेखन में विशेष रुचि रही है। प्रोफेसर के पद पर रहते हुए भी उन्होंने कई पुस्तकें लिखी, जो आज भी पाठकों की पसंद में शामिल है। उन्होंने साहित्य शिल्पी सम्मान दिए जाने पर हर्ष जाहिर किया। कहा कि यह पूरे गाजीपुर के लिए गौरव की बात है। साभार डीबी।

सम्मान पत्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने