अवैध तमन्चा/कारतूस एवं चाकू व चोरी का सोलर पैनल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तमन्चा/कारतूस एवं चाकू व चोरी का सोलर पैनल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर । अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर  के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बक्शा ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में चोरी के वाँछित अभियुक्त 1. अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र छोटेलाल विश्वकर्मा 2- गुड्डू विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा निवासीगण ग्राम पुरा मोहब्बत थाना बक्शा जनपद जौनपुर को 01 तमन्चा मय कारतूस व 01 चाकू के साथ आज दिनांक 13.08.2022 को समय 12.30 बजे पाल तिराहा हैदरपुर नार से गिरफ्तार किया गया तथा मु0अ0सं0 257/22 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित माल सोलर पैनल (अनुमानित कीमत एक लाख रूपये ) बरामद किया गया। 

दिनांक 12/08/2022 को थाना हाजा पर ग्राम मखदूमपुर के पंचायत घर पर लगे सोलर पैनल चोरी होने को लेकर  ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता गौतम पत्नी अमर गौतम ग्राम मखदूमपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर द्वारा अभियोग के पंजीकृत कराया गया था ।  उपरोक्त अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है । 
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र छोटेलाल विश्वकर्मा ग्राम पुरा मोहब्बत थाना बक्शा जनपद जौनपुर   उम्र करीब 19 वर्ष
2- गुड्डू विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा ग्राम पुरा मोहब्बत थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 33 वर्ष
बरामदगी
1-एक तमन्चा 12 बोर व 01 अदद कारतूस 12 बोर नाजायज
2-एक चाकू नाजायज
3. सोलर पैनल (अनुमानित कीमत एक लाख रूपये)
आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0-257/22 धारा 379/411  भादवि थाना बक्शा जनपद जौनपुर
2-मु0अ0सं0-258/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर
3-मु0अ0सं0-259/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर
2- उ0नि0 विवेकानन्द सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर
3-हे0का0 ब्रजेश सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर
4-का0 उत्तम प्रसाद थाना बक्शा जनपद जौनपुर।

पकड़े गए आरोपी 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने