बक्शा थाने की पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस किए बरामद

बक्शा थाने की पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस किए बरामद

जौनपुर । अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष बक्सा के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियुक्तो की गिरफ्तारी /निरोधात्मक कार्यवाही के अभियान में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह के दिनांक-24.09.2022 को क्षेत्र में मामूर कि सूचना मिली की मुखबीर खास ने आकर

सूचना दिया कि साहब एक व्यक्ति खुशहूपुर से मोटर साईकिल से चुरावनपुर हाईवे होकर जौनपुर जाने वाला है उसके पास नाजायज असलहा भी है घटना 24/09/2022 घटनास्थल चुरावनपुर पुलिया  मु0अ0सं0 304/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी ग्राम खुशहूपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर उम्र 18 वर्ष को एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया । बरामद तमंचा के आधार पर मु0अ0सं0 304/22 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना बक्शा जौनपुर पर पंजीकृत होकर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.प्रदीप यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी ग्राम खुशहूपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर।

बरामदगी-
1-एक तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर।
 
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 304/22 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना बक्शा जौनपुर।

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष  त्रिवेणी सिंह थाना बक्शा जौनपुर।
2-उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना बक्शा जौनपुर। 
3- का0 चन्दन यादव, का0 रूस्तम कुमार थाना बक्शा जौनपुर।

पकड़ा गया आरोपी 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने