जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र सरायख्वाजा के काजीबाजार पतहना में शनिवार की रात दबंगों द्वारा जेसीबी से मकान और दुकान ढहा दिया गया था। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार की शाम को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार काजी बाजार पताहना गांव के मंजूर
अहमद का रात में जेसीबी से मकान और दुकान दबंगों द्वारा गिरा दिया गया। इसमें तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार देर शाम नामजद आरोपी छोटेलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि जेसीबी और चालक की भी तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। साभार एसएच।![]() |
दबंगों द्वारा ढहाया गया पीड़ित का घर एवं दुकान |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें