जौनपुर के समाज कल्याण अधिकारी हुए निलम्बित,अधिकारियों में मचा हड़कम्प

जौनपुर के समाज कल्याण अधिकारी हुए निलम्बित,अधिकारियों में मचा हड़कम्प

जौनपुर। बदलापुर महोत्सव में शादी के जोड़ो का प्रमाण-पत्र तैयार न रहने का दंड जौनपुर के समाज कल्याण अधिकारी को दिया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निलम्बित कर दिया।

यह कार्रवाई लखनऊ जाने के बाद हुई। जानकारी होते ही अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। मालूम हो कि बदलापुर महोत्सव में 381 जोड़ो की शादी हुई। लेकिन एक भी जोड़े का प्रमाण-पत्र नहीं बना था। सरकार इन जोड़ो के खाते में 35 हजार रुपया भेजती है। इसके अलावा भी काफी लापरवाही व शिकायत जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह की मंत्री को मिली थी। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने