जौनपुर । गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा लेकर जौनपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने यूपी के योगी तथा केंद्र के मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अगर आज मुख्तार अंसारी को सजा हुई है तो वह उनके मुस्तैदी का नतीजा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में हो रही छापेमारी को लेकर कहा कि जिस भाजपा को व्यापारियों ने सिंचा आज वहीं भाजपा के लिए चोर हो गए।
भाजपा अपने विधायक को न्याय तक नहीं दिला पाई
प्रदेश भर में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गुरुवार को जौनपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने यूपी के योगी तथा केंद्र के मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला राय ने कहा कि अगर न्यायपालिका ने मुख्तार को सजा सुनाई है तो वह मेरी गवाही व मुस्तैदी के कारण सुनाई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो खुद अपने विधायक कृष्णानंद राय को इंसाफ नहीं दिला पाई। इस जजमेंट में न ही प्रदेश सरकार और न ही केंद्र सरकार का कोई योगदान है।
व्यापारी आज भाजपा के लिए चोर हो गए
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जिस भाजपा को जब वह जनसंघ थी। उसका निशान दीपक था उस समय से जिस व्यापारी वर्ग ने सिंचा आज वहीं वर्ग भाजपा के लिए चोर हो गया। GST के छापों से डरकर आज व्यापारी अपनी दुकान को बंद कर हड़ताल करने पर मजबूर है। मैं उत्तर प्रदेश के व्यापारियों से अनुरोध करूंगा कि आप भाजपा के हथकंडों से मत डरों। आप हमारे साथ आइए कांग्रेस आप के साथ है। हम आपकी लड़ाई लड़ेंगे। साभार पीके।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें