सनातन वीर सम्मान कार्यक्रम का होगा आयोजन,विशिष्ट योगदान देने वाले 101 लोग होंगे सम्मानित

सनातन वीर सम्मान कार्यक्रम का होगा आयोजन,विशिष्ट योगदान देने वाले 101 लोग होंगे सम्मानित

संदीप गुप्ता,तेजीबाज़ार

जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्वाधान में आगामी 14 जनवरी शनिवार को तेजीबाज़ार क्षेत्र के भूतहाँ गावँ में स्थित शिव मंदिर पर होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें भारतीय सनातन, संस्कृति, संस्कार, कर्मकांड के संवर्धन संरक्षण में विशिष्ट योगदान हेतु सनातन वीर सम्मान उपाधि तथा अंग वस्त्र और फूल बुके से 101 पुरोहित ब्राह्मणों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के हाथों सम्मानित किया जाएगा, जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष डॉ0 अतुल दुबे ने दी

और यह भी बताया कि यह कार्यक्रम जिला प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी के संरक्षण में संपन्न होगा और महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा, वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि किसी भी सरकार में ब्राह्मणों के हित और उनके मान-सम्मान की रक्षा किसी भी सरकार में नहीं हुई है इसका उन्हें बेहद अफसोस है कहा कि हमारे द्वारा यह बेड़ा पूरे भारतवर्ष में उठाया गया है कि पुरोहित ब्राह्मणों का सम्मान करना है और अपनी सनातन संस्कृति को बचाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पति उपाध्याय वअन्य जिले व प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय द्वारा निवेदन करते हुए सभी ब्राह्मणों से आग्रह किया की अधिक से अधिक संख्या में पुरोहित और ब्राम्हण बंधु आए जिससे उनका सम्मान किया जाए और कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने