नदी मे गायब बच्चे का शव 10 फीट लंबे मगरमच्छ की पीठ पर मिला, मगरमच्छ ने शव को नाव के पास आकर सुरक्षित रखा, देखे विडियो

नदी मे गायब बच्चे का शव 10 फीट लंबे मगरमच्छ की पीठ पर मिला, मगरमच्छ ने शव को नाव के पास आकर सुरक्षित रखा, देखे विडियो

अजब गजब। कई बार ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिलती हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक आश्चर्यजनक घटना हाल ही इंडोनेशिया में देखने को मिली। दरअसल, यहां एक चार का बच्चा,जिसका नाम मुहम्मद जियाद विजया बताया जा रहा है, दो दिन से लापता था।

उस बच्चे के घरवाले, पुलिस प्रशासन और कोस्टगार्ड सब उस बच्चे की तलाश कर रहे थे। हालांकि बच्चे का कहीं भी कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। इसी बीच कुछ लोगों की नजर नदी में तैर रहे एक मगरमच्छ पर पड़ी। उस मगरमच्छ को देखकर सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल, मगरमच्‍छ अपनी पीठ पर उस बच्‍चे को लादकर ला रहा था। थोड़ी ही देर बाद वह बच्‍चे को एक नाव के पास गया। वहां मछुआरों ने मगरमच्छ की पीठ से उस बच्चे को उठा लिया।

10 फीट लंबे मगरमच्छ की पीठ पर था शव
आपको जानकर हैरान होंगे कि 10 फ‍िट लंबा यह मगरमच्छ बच्‍चे के शव को पीठ पर लादकर करीब 700 फीट की नदी में तैरता रहा। उसने अपनी पीठ पर से बच्चे के शव को गिरने नहीं दिया। इतना ही नहीं उसने बच्चे को नदी के किनारे लाकर जमीन पर भी नहीं रखा बल्‍क‍ि एक नाव के पास लाकर सुरक्ष‍ित रख दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो मछुआरे बच्‍चे को उसकी पीठ पर से हटाते नजर आ रहे हैं।

नहीं पहुंचाई चोट, कहीं खरोंच के निशान नहीं
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, उस मगरमच्छ ने बच्चे को कोई चोट नहीं पहुंचाई। बच्‍चे के शरीर पर चोट का एक भी निशान नहीं था। यानी मगरमच्‍छ ने उसे चोट पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं की थी। यहां तक की बच्चे के शरीर पर कहीं खरोंच भी नहीं लगी थी ईस्ट कालीमंतन सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के सदस्यों को जब यह सूचना मिली कि एक मगरमच्छ उस बच्चे को ले आ रहा है, जिसकी वे तलाश कर रहे थे तो वे भी हैरान रह गए। सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख ने कहा, कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर सकता कि एक मगरमच्‍छ बच्‍चे को इतनी दूरी से निकाल लाया। वह भी बिना कोई चोट पहुंचाए। यह वाकई दुनिया की आश्चर्यजनक घटनाओं में से एक है।

बच्‍चे को छोड़कर नदी में गायब हो गया मगरमच्‍छ
एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि जब बच्‍चे को मछुआरों ने अपने पास ले लिया तो वह मगरमच्‍छ पानी के नीचे गायब हो गया। अभी तक यह पता नहीं कि बच्‍चे की मौत डूबने से हुई या नहीं पर यह तो तय है कि मगरमच्‍छ ने उसकी जान नहीं ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्‍चा गलती से खेलते समय नदी में गिर गया था। साभार सीएन।

देखिए विडियो 👇
https://twitter.com/susantananda3/status/1617809826121404421?s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने