जौनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक /पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी थाना लाइनबाजार जौनपुर मय हमराह उ0नि0 सुधीर कुमार, हे0का0 कमलेश कुमार पाण्डेय व का० कृपानन्द प्रजापति के गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र व शान्ति व्यवस्था में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०. 0317/2022 धारा. 366,376,120.B भा०द०वि० से सम्बन्धित अभियुक्त राज गौरव बिन्द उर्फ पंकज पुत्र प्रेमपति बिन्द नि०. पिलकिझा, थाना.
खुटहन, जनपद - जौनपुर जेसीज चौराहा के पास खड़ा होकर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है | इस सूचना पर विश्वास करके हम पुलिस वाले मय मुखबिर खास जेसीज चौराहे के पास पहुंचे कि जेसीज चौराहे से ओलन्दगंज की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे पान की दुकान के पास खड़े एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके मुखबिर खास पीछे हट गया कि हम पुलिस वाले मुखबिर खास द्वारा इंगित व्यक्ति के नजदीक पहुँचे तो उक्त इंगित व्यक्ति अचानक हम पुलिस वालों को देखकर भागने का प्रयास किया, किन्तु बरसात की वजह से सड़क पर फिसलन होने के कारण फिसल कर गिर जाने के डर से भाग नहीं सका कि एकबारगी घेरकर समय करीब 09:35 बजे सुबह पकड़ लिया गया | नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राज गौरव बिन्द उर्फ पंकज पुत्र प्रेमपति बिन्द नि०. पिलकिछा, थाना. खुटहन, जनपद. जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताया। अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त-
1.राज गौरव बिन्द उर्फ पंकज पुत्र प्रेमपति बिन्द नि०. पिलकिझा, थाना. खुटहन, जनपद. जौनपुर
आपराधिक इतिहास -
1. मु०अ०सं०. 0317/2022 धारा. 366, 376,120.B भा०द०वि० थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 554/2017 धारा 147, 148, 307, 323, 332, 336, 341, 353, 504, 506 आईपीसी व धारा 3/4 सार्वजनिक क्षति निवारण अधि0 थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम -
1. प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
2. उ0नि0 सुधीर कुमार, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
3. हे0का0 कमलेश कुमार पाण्डेय, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4. का0 कृपानन्द प्रजापति, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें