भारतीय किसान यूनियन ने जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन,वर्तमान सरकार को घेरा

भारतीय किसान यूनियन ने जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन,वर्तमान सरकार को घेरा

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त किसान मोर्चा) ने रविवार को जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जनविरोधी नीतियों व भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की।

कमीशनखोरी बंद करने की मांग करते हुए वर्तमान सरकार को जनविरोधी बताया।

भ्रष्टाचार, नगर में भूमाफियाओं व राशनखोरों के बढ़ते कदम, महंगाई, लालफीताशाही, उत्पीड़न के विरोध में कार्यकर्ता नई बाजार से जुलूस की शक्त में निकल कर नगर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए स्टेशन रोड पर पहुंचे। जहां नगरपालिका कार्यालय के पास एक जनसभा हुई। जुलूस में प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारा लगाते हुए चल रहे थे।

कल्पनाथ गुप्ता ने कहा कि वर्तमान प्रदेश व केंद्र सरकार किसान व जन विरोधी है। आज तक सरकार किसानों के उत्पादन पर न तो एमएसपी लागू की और न तो 2020 का बिजली बिल वापस लिया। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। सुभाष चंद्र पटेल ने कहा कि यदि जनता ने प्रलोभन पर प्रतिनिधि चुनने में चूक की तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

सालिकराम पटेल ने कहा कि शिक्षा माफियाओं व पूंजीपतियों का वर्चस्व हो गया है। सरकार अंकुश लगाने में विफल रही। अध्यक्षता रामलखन ने व संचालन संदीप शर्मा ने किया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव, बाबू राम पटेल, धर्मराज पटेल, शालिक राम, सुभाष चंद्र पटेल, विजय पटेल, मो खलील, राम स्नेही पटेल, केशव मोदनवाल वाले आदि मौजूद रहेा। साभार ए. यू।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने