गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठा कर लड़के ने किया खतरनाक स्टंट, थोड़ी सी भी गलती तो दोनों की चली जाती जान, देखें वीडियो

गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठा कर लड़के ने किया खतरनाक स्टंट, थोड़ी सी भी गलती तो दोनों की चली जाती जान, देखें वीडियो

वायरल वीडियो। दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें एक लड़का बाइक पर अपनी गर्लफ्रेंड को बैठाकर सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस वीडियो में बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट नहीं पहना है और बीच सड़क पर तेज़ी से बाइक चला रहा है।

इस लड़के के साथ पीछे एक लड़की बैठी है। बाइक चलाने वाला शख्स लगातार खतरनाक स्टंट कर रहा है। यदि इस लड़के से बाइक चलाने में थोड़ी सी भी गलती हो गई तो इन दोनों की जान भी जा सकती है।

ये वीडियो मुंबई की बताई जा रही है। इस वीडियो को @PotholeWarriors Foundation नाम के एक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है और साथ ही मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग किया गया है। इसे शेयर करते हुए इस बाइक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इस वीडियो के साथ लिखा गया है कि, ''बाइक सवार कासिम वडाला एंटोफिल इलाके का रहने वाला है, हमेशा बिना हेलमेट के ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं, अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। कृपया उसका पता लगाएं और उचित सजा दें। धन्यवाद

खतरनाक स्टंट को देखकर लोग हुए हैरान

इस खतरनाक स्टंट की कई लोगों ने कड़े शब्दों में आलोचना की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि ये बाइक चालक किस तरह से बाइक को एक पहिए पर चला रहा है। इसके पीछे वाली सीट पर एक लड़की बैठी है। उसने कस के लड़के को पकड़ रखा है। बाइक चलाने वाले लड़के का नाम कासिम बताया जा रहा है। साभार जेएनएन टीवी।

देखिए विडियो 👇

https://twitter.com/PotholeWarriors/status/1635672675908751363?s=20

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने