आजमगढ़। मेहनाजपुर थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा बताया गया कि तीन लड़के पैदल ही गाजीपुर की तरफ से आ रहे है तथा जियापुर के तरफ जायेगे सम्भवत: तीनो के पास नाजायज असलहा भी हो सकता है।
इस सूचना पर थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर मय हमराह द्वारा जियापुर पुलिया से पहले ही सड़क के दोनों तरफ होकर आने वाले संदिग्धों की प्रतीक्षा करने लगे।
थोड़ी देर में पुलिया की तरफ 03 लड़के पैदल ही आते हुए दिखाई दिये मुखबिर द्वारा बताया गया यही लड़के सम्भवत: होंगे इस जानकारी के उपरान्त पोजीशन लेकर आने वाले ब्यक्तियो का इंतजार करने लगे।
नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चारो तरफ से घेरकर पकड लिया गया।
अभियुक्तों की पहचान
1.बृजेश यादव उर्फ पल्लू पुत्र दीनदयाल यादव निवासी मजुई थाना सादात गाजीपुर
2. मुन्ना राजभर पुत्र हीरालाल राजभर निवासी डुहरू थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
3. अभिषेक राजभर पुत्र रामकुमार राजभर निवासी डुहरू थाना मेहनाजपुर आजमगढ के रूप में हुयी।
अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा व कारतुस बरामद हुआ अभियुक्तों को समय 2:40 बजे हिरासत पुलिस लिया गया।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 108 /23 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर,आजमगढ़
अपराधिक इतिहास :- मु0अ0सं0 108 /23 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर,आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- बृजेश यादव उर्फ पल्लू पुत्र दीनदयाल यादव निवासी मजुई थाना सादात गाजीपुर
2- मुन्ना राजभर पुत्र हीरालाल राजभर निवासी डुहरू थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
3- अभिषेक राजभर पुत्र रामकुमार राजभर निवासी डुहरू थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ ।
बरामदगी : -
01 तमंचा .303 बोर
01 तमंचा 12 बोर
01 जिन्दा कारतूस .303 बोर
03 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम :-
01.थानाध्यक्ष मेहनाजपुर सच्चिदानन्द यादव
02. व0उ0नि0 मोती लाल पटेल
03. हे0का0 संतोष यादव
04.का0 अश्फाक अहमद
05. का0 शिवशंकर सोनी
06. का अवदेश कुमार
06. का अनुज वर्मा।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें