जौनपुर। जिले में एक बेरहम बाप की ऐसी करतूत सामने आई, जिसे जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कटघर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने 12 साल के बेटे की पिटाई की, फिर गला दबाया और हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया।
दो दिन बाद बच्चे का शव बासूपुर स्थित शारदा सहायक नहर से बरामद किया गया। लंबी पूछताछ के बाद भी आरोपी ने यह नहीं बताया कि उसने अपने कलेजे के टुकड़े को क्यों मारकर फेंक दिया।
![]() |
फाइल फोटो |
सुईथाकल कटघर गांव निवासी निसार के दो पुत्रों में रेहान (12) बड़ा था। उसे एक पुत्री भी है। रेनान शुक्रवार को गायब हो गया। किसी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ साइकिल से कहीं गया था। जब परिवार के लोगों ने निसार से रेहान के बारे में पूछा तो मारकर नहर में फेंक देने की बात कही।
पहले तो परिवार के लोगों को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन आशंका होने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। आरोपी ने बताया कि उसने रेहान को मारकर हाथ और पैर बांधने के बाद नहर में फेंक दिया है। रविवार सुबह नहर से शव बरामद किया गया। उसके हाथ और पैर गमछे से बंधे थे। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। उसने यह नहीं बताया कि क्यों मारा। हर बार अलग-अलग बात बता रहा है।
छह माह पहले सऊदी से लौटा है निसार
आरोपी निसार की पत्नी रूबीना की मौत करीब आठ साल पहले ही हो चुकी है। इसके बाद से घर के सामने रहने वाली निसार की बहन ही बच्चों की परवरिश करती है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का भी आदी है। हत्या की बात तो वह स्वीकार रहा है, लेकिन कारण साफ नहीं बता रहा है।
कुछ दिन पहले बहनोई से विवाद की भी बात सामने आई है। पता चला कि विवाद के बाद आरोपी अपने तीनों बच्चों को लेकर कहीं जा रहा था तो उसकी बहन और पड़ोसियों ने रोक लिया था। निसार सऊदी रहता था। अभी छह माह पहले ही घर आया था।
हाथ-पैर न बंधा होता तो बच सकता था रेहान
12 वर्षीय रेहान कक्षा छह का छात्र था। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसने साइकिल से कहीं ले जाकर उसे पीटा था। उसके बाद गला दबा दिया। गला दबाने के बाद भी रेहान जीवित था, लेकिन जब आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया तो उसकी मौत हो गई। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें